नोएडा की 15 सड़कों को करेंगे डस्ट फ्री:CAQM के निर्देश पर होगा काम, पहले फेज में 30 किमी की सड़क चिन्हित

नोएडा की 15 सड़कों को करेंगे डस्ट फ्री:CAQM के निर्देश पर होगा काम, पहले फेज में 30 किमी की सड़क चिन्हित

नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण ने एक अहम कदम उठाया है। शहर की प्रमुख सड़कों को अब डस्ट फ्री जोन में तब्दील किया जाएगा। दिल्ली में हुई कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की बैठक में नोएडा प्राधिकरण को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों से उड़ने वाली धूल को कम करने के लिए ठोस उपाय किए जाएं।
इन सड़कों को किया गया चिन्हित इसी के तहत प्राधिकरण ने शहर की 15 प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया है, जिन्हें डस्ट फ्री बनाया जाएगा। इनमें अशोक नगर से सेक्टर-37 बोटेनिकल गार्डन तक का मार्ग, रोड नंबर-6 सहित अन्य व्यस्त सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों पर लगातार ट्रैफिक रहता है, जिससे धूल प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है। पहले चरण में 30 किमी की सड़क प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में करीब 30 किलोमीटर लंबी सड़कों को डस्ट फ्री किया जाएगा। इसके लिए सड़को के दोनों और घास की पूरी पट्‌टी बिछाई जाएगी। जिस पर नियमित पानी का छिड़काव होगा। बता दे इससे पहले भी प्राधिकरण ने नोएडा में कई सड़कों को डस्ट फ्री किया है। हालांकि बीच में इस योजना को रोक दिया गया था। मेकैनिकल स्वीपिंग और पानी का होगा छिड़काव इसके अलावा सड़कों की नियमित सफाई, मेकैनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और किनारों पर हरियाली बढ़ाने जैसे उपाय किए जाएंगे। साथ ही निर्माण कार्यों की निगरानी भी सख्ती से की जाएगी ताकि धूल उड़ने की समस्या को रोका जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन उपायों को सही तरीके से लागू किया गया तो इससे न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिलेगी। प्राधिकरण का कहना है कि यह पहल शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *