रेड लाइट एरिया से 15 लड़कियों को बचाया गया:सहरसा में अवैध धंधे का खुलासा, पुलिस ने की कार्रवाई

सहरसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 15 लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया। हेडक्वार्टर DSP कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार रात मीडिया को यह जानकारी दी। DSP ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल सत्यापन कराया गया। इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रखी गई थी। इसका उद्देश्य कार्रवाई को संवेदनशील और प्रभावी बनाना था। इन 15 लड़कियों को जिला प्रशासन काउंसलिंग कराने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखे जाने की बाते कहीं। मौके से 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाना लाया गया गठित टीम ने शहर के वार्ड 35, भारतीय नगर में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाना लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। इसका मकसद पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाना है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी इस छापेमारी में हेड क्वार्टर डीएसपी कपलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी और सहरसा हेल्प चाइल्ड की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। सहरसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 15 लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया। हेडक्वार्टर DSP कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार रात मीडिया को यह जानकारी दी। DSP ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल सत्यापन कराया गया। इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रखी गई थी। इसका उद्देश्य कार्रवाई को संवेदनशील और प्रभावी बनाना था। इन 15 लड़कियों को जिला प्रशासन काउंसलिंग कराने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखे जाने की बाते कहीं। मौके से 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाना लाया गया गठित टीम ने शहर के वार्ड 35, भारतीय नगर में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर सदर थाना लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। इसका मकसद पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाना है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी इस छापेमारी में हेड क्वार्टर डीएसपी कपलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी और सहरसा हेल्प चाइल्ड की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर टूसी कुमारी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *