भागलपुर में आज मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे अचानक बीमार हो गए। स्कूल में निर्धारित समय पर चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मिड डे मील परोसा गया। मेन्यू में चावल और छोला शामिल था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने सीने में दर्द, पेट दर्द, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत शुरू कर दी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी स्थित प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली और सभी बीमार बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। छोले से आ रही थी बदबू घटना को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पांचवीं कक्षा की छात्रा आरुषि कुमारी ने बताया कि मिड डे मील में दिए गए छोले से अजीब प्रकार की बदबू आ रही थी, जबकि चावल सामान्य था। खाना खाते ही उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगा, साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शिक्षकों को दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। सभी अपने-अपने बच्चों की स्थिति जानने और उनके इलाज की व्यवस्था में जुटे रहे। अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बीमार बच्ची के मां शबाना खातून ने बताया कि स्कूल में खाना खाने के बाद सभी बच्चे गिरने लगे। इसके बाद शिक्षकों ने अस्पताल में जानकारी दी। अस्पताल से एंबुलेंस है। सभी बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बच्चों ने बताया कि सब्जी महक रही थी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजू ने बताया कि बच्चे पेट में दर्द कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। सभी का इलाज हो रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। हालांकि फिलहाल उसे अस्पताल में रखा जाएगा। पूरी तरह ठीक से ठीक जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। भागलपुर में आज मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चे अचानक बीमार हो गए। स्कूल में निर्धारित समय पर चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को मिड डे मील परोसा गया। मेन्यू में चावल और छोला शामिल था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने सीने में दर्द, पेट दर्द, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत शुरू कर दी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजंगी स्थित प्राथमिक विद्यालय गंगोता मैदान की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली और सभी बीमार बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। छोले से आ रही थी बदबू घटना को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पांचवीं कक्षा की छात्रा आरुषि कुमारी ने बताया कि मिड डे मील में दिए गए छोले से अजीब प्रकार की बदबू आ रही थी, जबकि चावल सामान्य था। खाना खाते ही उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगा, साथ ही पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना शिक्षकों को दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। सभी अपने-अपने बच्चों की स्थिति जानने और उनके इलाज की व्यवस्था में जुटे रहे। अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बीमार बच्ची के मां शबाना खातून ने बताया कि स्कूल में खाना खाने के बाद सभी बच्चे गिरने लगे। इसके बाद शिक्षकों ने अस्पताल में जानकारी दी। अस्पताल से एंबुलेंस है। सभी बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बच्चों ने बताया कि सब्जी महक रही थी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजू ने बताया कि बच्चे पेट में दर्द कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। सभी का इलाज हो रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है। हालांकि फिलहाल उसे अस्पताल में रखा जाएगा। पूरी तरह ठीक से ठीक जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


