शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस शैक्षणिक सत्र में जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 1161 आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। पोर्टल के माध्यम से कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों ने कुल 3908 सीटों को विकल्प के रूप में चयनित किया है। बैठक में डीसी ने आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण-पत्रों की जांच 26 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह जांच अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रांची नगर निगम के पदाधिकारी, सिविल सर्जन (सदर अस्पताल), रिम्स प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। प्रमाण-पत्रों की जांच पूरी होने के बाद ऑनलाइन लॉटरी की तिथि उपायुक्त द्वारा जल्द निर्धारित की जाएगी। अभिभावक आवेदन की स्थिति rteranchi.in पोर्टल पर नियमित रूप से देख सकते हैं। सहायता के लिए पोर्टल पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं । शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस शैक्षणिक सत्र में जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 1161 आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। पोर्टल के माध्यम से कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों ने कुल 3908 सीटों को विकल्प के रूप में चयनित किया है। बैठक में डीसी ने आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण-पत्रों की जांच 26 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह जांच अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रांची नगर निगम के पदाधिकारी, सिविल सर्जन (सदर अस्पताल), रिम्स प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। प्रमाण-पत्रों की जांच पूरी होने के बाद ऑनलाइन लॉटरी की तिथि उपायुक्त द्वारा जल्द निर्धारित की जाएगी। अभिभावक आवेदन की स्थिति rteranchi.in पोर्टल पर नियमित रूप से देख सकते हैं। सहायता के लिए पोर्टल पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।


