नवादा में 142 किलो गांजा जब्त:पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा, 70 लाख की खेप बरामद

नवादा में 142 किलो गांजा जब्त:पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा, 70 लाख की खेप बरामद

नवादा की नारदीगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों में पहुंचा रहा गांजा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा नवादा होते हुए नालंदा की ओर ले जाया जा रहा है। यह गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों से गांजा लाकर नवादा, नालंदा और आसपास के जिलों में अवैध व्यापार कर रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार भी शामिल थे। टीम ने बनगंगा मोड़ पर मुख्य सड़क पर सघन चेकिंग शुरू की। जांच के दौरान, लाल रंग से ‘डाक पार्सल’ लिखा एक सफेद पिकअप वाहन संदिग्ध लगा। गाड़ी के केबिन में लोहे की चादर से छिपा कर रखा था माल पुलिस ने वाहन को रोका और चालक ओम प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया। गाड़ी के केबिन में लोहे की चादर से छिपा एक कम्पार्टमेंट कटर मशीन से काटकर खोला गया, जहां से 71 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में लगभग 2 किलो गांजा था, जिससे कुल 142 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर चंदा निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वह पहले भी गांजा तस्करी के एक मामले में 7 साल की जेल काट चुका है। उसके पास से 2000 रुपये नकद, एक एचएमडी की-पैड मोबाइल और एक वीवो स्मार्टफोन बरामद हुआ। इस संबंध में नारदीगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में फरार अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। नवादा की नारदीगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 142 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। इस अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों में पहुंचा रहा गांजा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर डीएसपी राहुल कुमार की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा नवादा होते हुए नालंदा की ओर ले जाया जा रहा है। यह गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों से गांजा लाकर नवादा, नालंदा और आसपास के जिलों में अवैध व्यापार कर रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार भी शामिल थे। टीम ने बनगंगा मोड़ पर मुख्य सड़क पर सघन चेकिंग शुरू की। जांच के दौरान, लाल रंग से ‘डाक पार्सल’ लिखा एक सफेद पिकअप वाहन संदिग्ध लगा। गाड़ी के केबिन में लोहे की चादर से छिपा कर रखा था माल पुलिस ने वाहन को रोका और चालक ओम प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया। गाड़ी के केबिन में लोहे की चादर से छिपा एक कम्पार्टमेंट कटर मशीन से काटकर खोला गया, जहां से 71 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में लगभग 2 किलो गांजा था, जिससे कुल 142 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना अंतर्गत बख्तियारपुर चंदा निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि वह पहले भी गांजा तस्करी के एक मामले में 7 साल की जेल काट चुका है। उसके पास से 2000 रुपये नकद, एक एचएमडी की-पैड मोबाइल और एक वीवो स्मार्टफोन बरामद हुआ। इस संबंध में नारदीगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में फरार अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *