सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. तारानंद सादा ने कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और मूल मंत्र पर प्रकाश डाला। ”कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज” डॉ. सादा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने उन महान बलिदानियों को नमन किया जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और संविधान की मजबूत नींव रखी। ”धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन देश को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि सत्ता में बने रह सकें। डॉ. सादा ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को सुदृढ़ किया है। ”देश को धर्मनिरपेक्षता की नीति पर एकजुट रखने का कार्य किया” जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं ने देश को धर्मनिरपेक्षता की नीति पर एकजुट रखने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासन में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रेमजीत सिंह पम्मी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, मुसहर समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रखंड अध्यक्ष कहरा पंकज कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. तारानंद सादा ने कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और मूल मंत्र पर प्रकाश डाला। ”कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज” डॉ. सादा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने उन महान बलिदानियों को नमन किया जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और संविधान की मजबूत नींव रखी। ”धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन देश को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि सत्ता में बने रह सकें। डॉ. सादा ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को सुदृढ़ किया है। ”देश को धर्मनिरपेक्षता की नीति पर एकजुट रखने का कार्य किया” जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं ने देश को धर्मनिरपेक्षता की नीति पर एकजुट रखने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के शासन में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रेमजीत सिंह पम्मी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, मुसहर समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रखंड अध्यक्ष कहरा पंकज कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। सभी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


