कपूरथला जिले में एसएसपी गौरव तूरा ने 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और अधिकारियों की कार्य-निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को थानों में भेजा गया है, वहीं कई थानों के एसएचओ भी बदले गए हैं। एसएसपी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, थाना सदर फगवाड़ा में तैनात सब इंस्पेक्टर किरपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर इससे पहले भी जिले के कई थानों में एसएचओ के रूप में कार्य कर चुकी हैं। सुलतानपुर लोधी के इंस्पेक्टर बदले थाना सुल्तानपुर लोधी में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को एसएचओ बनाया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर हरदीप सिंह को थाना कोतवाली कपूरथला का एसएचओ नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर हरदीप सिंह को मात्र दो दिन पहले ही थाना सुल्तानपुर लोधी में एसएचओ के पद पर तैनात किया गया था, जिसके बाद यह उनका दूसरा तबादला है। एसएसपी कपूरथला द्वारा किए गए इन तबादलों को जिला पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यहां देखें एसएसपी की ओर से जारी किए गए लेटर की कॉपी…


