134.86 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने भारतमाला रोड पर नाकाबंदी में पकड़ी कार

134.86 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने भारतमाला रोड पर नाकाबंदी में पकड़ी कार

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 134.86 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारतमाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपियों को कार सहित पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार (22) निवासी राजीवनगरपूर, तहसील सांचौर, जिला जालोर और श्रवण कुमार (25) निवासी गांव सेवड़ी, तहसील भीनमाल, जिला जालोर के रूप में हुई है। श्रवण कुमार वर्तमान में खरड़, मोहाली, चंडीगढ़ में रह रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन थाना की टीम भारतमाला रोड पर गांव कोहला के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 134.86 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई रामकेर को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस कार्रवाई में डीएसटी हनुमानगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में एसआई मोहर सिंह, कॉन्स्टेबल बलदेव सिंह, भूपेंद्र कुमार, चेतन प्रकाश और चालक जयकिशन शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *