हनुमान मंदिर में 1322वां हवन यज्ञ और संध्या चौकी करवाई

हनुमान मंदिर में 1322वां हवन यज्ञ और संध्या चौकी करवाई

लुधियाना| जोशी नगर हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में मंदिर प्रांगण में शृंखलाबद्ध 1322वां हवन यज्ञ एवं भव्य संध्या चौकी का आयोजन किया गया। गायक ने फागण की रुत आ गई, संग खुशियां लाई है जैसे भजनों का गायन शुरू किया पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया। चेयरमैन ऋषि जैन ने कहा कि श्री बालाजी महाराज के प्रति भक्तों की अटूट आस्था ही इस दरबार की शक्ति है। उन्होंने कहा कि यहां कोई भक्त नंगे पैर चलकर आता है तो कोई अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर दंडवत करते हुए शुक्राना करने पहुंचता है। आचार्य पं. विष्णु, पं. देवी दयाल, राम, संजय, सुरेश, विश्राम व नारायण द्वारा पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया। इस समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सेक्रेटरी सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद टिल्लू, नरिंदर नथानी, राहुल हांडा, संदीप पब्बी, नितिन भंडारी, अमित कपूर, सतीश डंग, रोहित डंग आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *