131वीं कड़ी: डिजिटल सुरक्षा से लेकर वोकल फॉर लोकल तक का संदेश

131वीं कड़ी: डिजिटल सुरक्षा से लेकर वोकल फॉर लोकल तक का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का श्रवण किया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त संवाद बन चुका है। मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरक प्रयासों और असाधारण उपलब्धियों को सामने लाने वाला मंच है, जो समाज में सेवा, नवाचार और सहभागिता की भावना को मजबूत करता है।

बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का महत्वपूर्ण संदेश

सीएम ने कार्यक्रम में डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने तथा केवाईसी एवं बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है, जो आज के डिजिटल युग में अत्यंत प्रासंगिक है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने टी-20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की उपलब्धियों, राष्ट्रपति भवन में आयोजित राजाजी उत्सव में सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापना, परीक्षार्थियों के लिए आत्मविश्वास के संदेश तथा रमजान और होली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया।

गणमान्य नागरिक मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

तकनीकी नेतृत्व की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कहा, प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और भविष्य की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए देश को नई दिशा का संदेश दिया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट में भारत की तकनीकी शक्ति को विश्व ने सराहा और मेड इन इंडिया के तीन एआई मॉडल लॉन्च होना देश की नवाचार क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ भी नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *