बक्सर में 1311 लीटर शराब-तीन हथियार, 7 कारतूस जब्त:अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार, FIR दर्ज

बक्सर में 1311 लीटर शराब-तीन हथियार, 7 कारतूस जब्त:अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार, FIR दर्ज

बक्सर। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डुमरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में सिकरौल थाना क्षेत्र के निहालपुर पोखरा के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी में कुल 1,311 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। हथियारों में एक नाली देशी कट्टा, दो नाली देशी कट्टा और एक देशी राइफल जब्त की गई है। हालांकि, पुलिस बल की आहट मिलते ही मौके पर मौजूद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर शराब की अवैध खरीद-बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में शराब जमा की गई है। साथ ही वहां हथियार रखे जाने की भी आशंका जताई गई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई की। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया है और उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में सिकरौल थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में एसडीपीओ के अलावे सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल, एसआई मिंटु कुमार, एसएसआई कृष्णा प्रसाद, हवलदार रमेश प्रसाद यादव, सिपाही कन्हैया कुमार, सिपाही सुशांत कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल में अवैध शराब और हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। बक्सर। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डुमरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में सिकरौल थाना क्षेत्र के निहालपुर पोखरा के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन अवैध हथियार और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी में कुल 1,311 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। हथियारों में एक नाली देशी कट्टा, दो नाली देशी कट्टा और एक देशी राइफल जब्त की गई है। हालांकि, पुलिस बल की आहट मिलते ही मौके पर मौजूद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर शराब की अवैध खरीद-बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में शराब जमा की गई है। साथ ही वहां हथियार रखे जाने की भी आशंका जताई गई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में एसडीपीओ पोलस्त कुमार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई की। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया है और उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में सिकरौल थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में एसडीपीओ के अलावे सिकरौल थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल, एसआई मिंटु कुमार, एसएसआई कृष्णा प्रसाद, हवलदार रमेश प्रसाद यादव, सिपाही कन्हैया कुमार, सिपाही सुशांत कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल में अवैध शराब और हथियार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *