भारतीय कप्तान गिल नार्वे के फुटबॉलर हालैंड से मिले:शुभमन ने जर्सी गिफ्ट की; एर्लिंग ने साइन किए हुए जूते दिए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने नार्वे के फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से मुलाकात की है। दोनों स्पोर्ट्स ग्रेट की फोटोज वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड साइन किए हुए फुटबॉल बूट्स शुभमन गिल को दे रहे हैं। इसके जवाब में गिल ने भी अपने साइन किए हुई जर्सी हालैंड को दी। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाते नजर आए।
गिल को जर्सी भी मिली
26 साल के भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथ में नॉर्वे की जर्सी भी दिखी, जिसे हालैंड इंटरनेशनल फुटबॉल में पहनते हैं। शुभमन गिल और हालैंड दोनों ही मौजूदा दौर के बड़े स्पोर्ट्स स्टार हैं। कम उम्र में ही दोनों ने अपने-अपने खेल में खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। कौन हैं एर्लिंग हालैंड हालैंड?
25 साल के एर्लिंग हालैंड नॉर्वे के प्रोफेशनल फुटबॉलर हैं और दुनिया के शानदार स्ट्राइकरों में गिने जाते हैं। वे इस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं। मैनचेस्टर सिटी से पहले हालैंड ने बोरुसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी को प्रीमियर लीग, एफए कप और यूईएफए चैंपियंस लीग जिताने में भी योगदान दिया। हालैंड 149 गोल कर चुके
अब तक हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 170 मैचों में 149 गोल किए हैं। हालैंड इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का प्रतिनिधित्व करेंगे। नॉर्वे ने 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है, जिसमें हालैंड की अहम भूमिका रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे गिल
गिल जल्द ही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जिसके लिए शनिवार को टीम का ऐलान हो सकता है। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच 14 और 18 जनवरी को राजकोट तथा इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। हालांकि, गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *