कटिहार में एकादशी के अवसर पर श्री श्याम परिवार द्वारा 12वें निशान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के तहत वृंदावन गार्डन से एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालु हाथों में सजे-धजे निशान लेकर नगर भ्रमण पर निकले। श्याम भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय यात्रा मार्ग में फूलों की वर्षा की गई और श्याम भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। निशान यात्रा का समापन खाटू श्याम मंदिर में हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के चरणों में श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए। महोत्सव स्थल वृंदावन गार्डन में भजनों की अमृत वर्षा हुई। मंच से एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक कीर्तन का आनंद लिया। कटिहार में एकादशी के अवसर पर श्री श्याम परिवार द्वारा 12वें निशान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से गूंज उठा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के तहत वृंदावन गार्डन से एक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए श्रद्धालु हाथों में सजे-धजे निशान लेकर नगर भ्रमण पर निकले। श्याम भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय यात्रा मार्ग में फूलों की वर्षा की गई और श्याम भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। निशान यात्रा का समापन खाटू श्याम मंदिर में हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के चरणों में श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए। महोत्सव स्थल वृंदावन गार्डन में भजनों की अमृत वर्षा हुई। मंच से एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक कीर्तन का आनंद लिया।


