झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन:जल संसाधन विभाग के बजट अनुदान पर होगी चर्चा, आज भी हंगामे के आसार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन:जल संसाधन विभाग के बजट अनुदान पर होगी चर्चा, आज भी हंगामे के आसार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को 12वां दिन है। आज जल संसाधन विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा होगी। साथ ही हंगामे के भी आसार बने हुए हैं। दरसअल, बुधवार को हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा उठते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के विधायक आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इससे स्थिति बिगड़ गई। यह देख विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इससे सदन की कार्यवाही दोपहर 12:25 बजे से 12:50 बजे तक बाधित रही। हिंदुओं के त्योहार पर डीजे पर लगती है रोक: नवीन
भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर रोक का मुद्दा उठाया। कहा- राज्य में सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार मनाते हैं, पर हिंदू त्योहार में प्रशासन कई तरह के प्रतिबंध लगा देता है। ऐसी स्थिति में हिंदू समाज अपने त्योहार कैसे मनाए। इस बयान का सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध किया। हिंदू नहीं, पूरा हिंदुस्तान खतरे में है : राधाकृष्ण
संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि डीजे का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक अदालत के आदेश के तहत है, इसमें सरकार या प्रशासन की मनमानी नहीं है। मंत्री ने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि केवल हिंदू नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान खतरे में है। राज्य में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड मुफ्त होगा: मंत्री
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार नई पहल करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में अब गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड मुफ्त कराया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 42 हजार सहियाओं को टैब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के साथ 237 हाईटेक एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। इनके संचालन के लिए दुमका-जामताड़ा में कॉल सेंटर बनेंगे। साथ ही आईएएस-आईपीएस अफसरों की तरह विधायकों और पूर्व विधायकों को भी स्वास्थ्य सुविधा देने की व्यवस्था की जाएगी। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल, धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और रांची सदर अस्पताल में कैथलैब की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एएनएम और जीएनएम के 7500 पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन के लिए 10,500 मैनपावर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार ने 2029 तक झारखंड को थैलेसिमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी जिलों में थैलेसिमिया की जांच कराई जाएगी। साथ ही नर्सिंग निदेशालय का गठन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *