भागलपुर के तिलकामांझी इलाके में 12वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ शव मिला है। मृतक आदित्य कुमार(20) सन्हौला थाना क्षेत्र के औलापुर गांव रहने वाला था। हॉस्टल में अपने छोटे भाई की साथ रहता था। घटना शुक्रवार देर शाम की है। छोटा भाई बाहर खेलने चला गया। इस दौरान उसने फांसी लगा। कुछ देर बाद भाई कमरे में पहुंचा को वो सन्न रह गया। शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत स्टाफ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फंदे से नीचे उतारकर आदित्य को मायागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची। कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। भागलपुर के तिलकामांझी इलाके में 12वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ शव मिला है। मृतक आदित्य कुमार(20) सन्हौला थाना क्षेत्र के औलापुर गांव रहने वाला था। हॉस्टल में अपने छोटे भाई की साथ रहता था। घटना शुक्रवार देर शाम की है। छोटा भाई बाहर खेलने चला गया। इस दौरान उसने फांसी लगा। कुछ देर बाद भाई कमरे में पहुंचा को वो सन्न रह गया। शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत स्टाफ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फंदे से नीचे उतारकर आदित्य को मायागंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची। कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया है। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


