दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत बाबु पोखर चौक पेट्रोल पंप के पास से उजियारपुर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रविवार रात 12 बजे की गई। पुलिस ने ट्रक से 139 कार्टून में बंद कुल 1263 लीटर विदेशी शराब जब्त की, साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महिसारी बाबु पोखर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध ट्रक काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख शराब धंधेबाज और ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें चावल के पैकेट के नीचे अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने तत्काल शराब को जब्त कर लिया और ट्रक को थाने ले आई। गिनती करने पर कुल 139 कार्टून में 3326 बोतल यानी 1263 लीटर शराब बरामद हुई। उजियारपुर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिसारी बाबु पोखर चौक के पास से एक ट्रक से 139 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज और ट्रक चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ट्रक का सत्यापन कर आगे की जांच कर रही है। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत बाबु पोखर चौक पेट्रोल पंप के पास से उजियारपुर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रविवार रात 12 बजे की गई। पुलिस ने ट्रक से 139 कार्टून में बंद कुल 1263 लीटर विदेशी शराब जब्त की, साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महिसारी बाबु पोखर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध ट्रक काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख शराब धंधेबाज और ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें चावल के पैकेट के नीचे अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने तत्काल शराब को जब्त कर लिया और ट्रक को थाने ले आई। गिनती करने पर कुल 139 कार्टून में 3326 बोतल यानी 1263 लीटर शराब बरामद हुई। उजियारपुर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिसारी बाबु पोखर चौक के पास से एक ट्रक से 139 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज और ट्रक चालक भागने में सफल रहे। पुलिस ट्रक का सत्यापन कर आगे की जांच कर रही है।


