रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने करीब 90 हजार के डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपियों की पहचान भिवानी के बवानी खेड़ा का सोनू और दूसरा सिरसा के रानियां के थोरी मोहर सिंह के सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
चेकिंग के दौरान पकड़ी नशे की खेप
जीआरपी थाना प्रभारी एसआई कृष्ण फौगाट ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्लेटफार्म नंबर 8 से पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई सत्यपाल सिपाही पवन ओर अमित के साथ चैकिंग कर रहे थे। जांच में दोनों के पास 12 किलो 400 डोडा पोस्त मिला। चितौडग़ढ़ राजस्थान से खरीदा
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने डोडा पोस्त राजस्थान के चितौडग़ढ़ से खरीदा था। दोनों आरोपी नशे के आदी थे और डोडा पोस्त लेकर अपने-अपने गांव जा रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों की जांच आगे भी जारी रहेगी।


