अररिया में 12,214 गैस सिलेंडर उपलब्ध-PRO:कहा-LPG आपूर्ति-वितरण व्यवस्था सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

अररिया में 12,214 गैस सिलेंडर उपलब्ध-PRO:कहा-LPG आपूर्ति-वितरण व्यवस्था सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी, अररिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। जिले में वर्तमान में 12,214 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है। जिला पदाधिकारी, अररिया के दिशा-निर्देश में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। गैस एजेंसियों में पदाधिकारी की तैनाती सभी गैस एजेंसियों में पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो वितरण प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित पंचायतों के लाभुकों तक सीधे गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या–06453-222309) में 17 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक कुल 294 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 198 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष 96 शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले की 18 गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता एवं समय पर आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला जन संपर्क पदाधिकारी, अररिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। जिले में वर्तमान में 12,214 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया गया है। जिला पदाधिकारी, अररिया के दिशा-निर्देश में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के अंतर्गत तीन-तीन वार्डों का क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। गैस एजेंसियों में पदाधिकारी की तैनाती सभी गैस एजेंसियों में पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो वितरण प्रक्रिया की सतत निगरानी कर रहे हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित पंचायतों के लाभुकों तक सीधे गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या–06453-222309) में 17 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक कुल 294 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 198 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष 96 शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले की 18 गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता एवं समय पर आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *