छिंदवाड़ा: पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार-रविवार (4-5 अप्रैल 2026) की दरम्यानी रात बड़े स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक ही रात में जिलेभर से 122 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 23 स्थायी और 99 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। 7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
कॉम्बिंग गश्त के दौरान अमरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी कमलेश उइके को लहगडुआ गांव से दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। वारंट तामीली में इन थानों का रहा बेहतर प्रदर्शन ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाई कुण्डीपुरा थाना: 17 वारंटी गिरफ्तार (6 स्थायी, 11 गिरफ्तारी) चौरई थाना: 19 वारंटी गिरफ्तार (5 स्थायी, 14 गिरफ्तारी) परासिया थाना: 11 वारंटी गिरफ्तार (3 स्थायी, 8 गिरफ्तारी)
पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गुंडे-बदमाशों पर सख्त निगरानी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 121 गुंडा बदमाश, 79 निगरानी बदमाश और 50 कबाड़ियों की सघन जांच की। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों और जेल से रिहा आरोपियों के रिकॉर्ड भी अपडेट किए गए। अवैध शराब पर कार्रवाई अभियान के दौरान पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 210 लीटर अवैध शराब जब्त की। खुले में शराब पीने और तस्करी करने वालों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए। 14 गुमशुदा लोग मिले, नाबालिग भी सुरक्षित बरामद पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 14 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। इनमें एक नाबालिग बालिका भी शामिल है, जो करीब 2 महीने पहले लापता हुई थी। ऐसे चला ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ यह नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को ब्रीफ कर टीमों को रवाना किया गया। मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से दबिश, घेराबंदी और नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की गई। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह के कॉम्बिंग ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस टीमों ने बदमाशों को चेतावनी दी है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


