बिना मंजूरी के काटे गए 12 पेड़ों के बदले उगाने होंगे 120 पेड़

बिना मंजूरी के काटे गए 12 पेड़ों के बदले उगाने होंगे 120 पेड़

अहमदाबाद शहर के उत्तर-पश्चिम जोन के गोता वार्ड में साइंस सिटी रोड पर बिना अनुमति के काटे गए 12 पेड़ों के बदले अब 120 पेड़ उगाने होंगे और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का भी जिम्मा भी उठाना होगा।साइंससिटी रोड पर एक संस्था की ओर से यह पेड़ काटे जाने पर महानगरपालिका (मनपा) की ओर से यह आदेश दिया गया है।

मनपा के नियमों के तहत, एक पेड़ की कटाई की एवज में 10 नए पेड़ लगाने होंगे। इस आधार पर 12 पेड़ों की कटाई के बदले 120 नए पेड़ लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी तय की गई है। पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई के लिए मनपा ने इसकी एवज में 3.24 लाख रुपए वसूलने की प्रक्रिया शुरू की है। मनपा के अनुसार एक पेड़ के बदले में 10 नए पेड़ लगाने होंगे और इन दस पेड़ों को बड़ा करने के पीछे प्रति वर्ष 2500 रुपए का खर्च आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *