जमालपुर रेलवे यार्ड में 12 वर्षीय किशोर की मौत:ट्रक की चपेट में आने से हादसा, चालक फरार; शव को झाड़ी में फेंका

जमालपुर रेलवे यार्ड में 12 वर्षीय किशोर की मौत:ट्रक की चपेट में आने से हादसा, चालक फरार; शव को झाड़ी में फेंका

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर रेलवे यार्ड में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना पीडी स्कूल के पास हुई। हादसा उस समय हुआ जब रेलवे यार्ड में एक ट्रक पर चावल लोड किया जा रहा था। किशोर नीचे गिरे चावल चुन रहा था, तभी वह ट्रक के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोर को यार्ड के पास एक झोपड़ी में छोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे बच्चों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशिकपुर निवासी सोनी हाड़ी के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जमालपुर थाना पहुंचकर चालक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ट्रक की पहचान कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटनास्थल रेलवे क्षेत्र में पड़ता है अगर मेरे पास परिजन आते हैं तो हमारे द्वारा फिर कर कैसे को रेल थाना फॉरवर्ड किया जाएगा। मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर रेलवे यार्ड में मंगलवार को एक ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना पीडी स्कूल के पास हुई। हादसा उस समय हुआ जब रेलवे यार्ड में एक ट्रक पर चावल लोड किया जा रहा था। किशोर नीचे गिरे चावल चुन रहा था, तभी वह ट्रक के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोर को यार्ड के पास एक झोपड़ी में छोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे बच्चों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशिकपुर निवासी सोनी हाड़ी के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जमालपुर थाना पहुंचकर चालक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ट्रक की पहचान कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटनास्थल रेलवे क्षेत्र में पड़ता है अगर मेरे पास परिजन आते हैं तो हमारे द्वारा फिर कर कैसे को रेल थाना फॉरवर्ड किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *