12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत:जमुई में शौच जाते समय हुआ हादसा, लटकती तार की चपेट में आया

12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत:जमुई में शौच जाते समय हुआ हादसा, लटकती तार की चपेट में आया

जमुई में सोमवार सुबह 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के धरवा गांव की है। मृतक की पहचान कारेलाल तुरी के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ कुमार सुबह करीब 8 बजे घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में जमीन से लगभग 5 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में खेत में रखी गेहूं की पराली भी जल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिजली का तार करीब एक सप्ताह से नीचे लटक रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन विभाग ने इसे ठीक करने में कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जमुई में सोमवार सुबह 12 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के धरवा गांव की है। मृतक की पहचान कारेलाल तुरी के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ कुमार सुबह करीब 8 बजे घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में जमीन से लगभग 5 फीट ऊपर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में खेत में रखी गेहूं की पराली भी जल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिजली का तार करीब एक सप्ताह से नीचे लटक रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन विभाग ने इसे ठीक करने में कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *