दीघा पुलिस ने जेपी सेतु पर दंपती के ब्रीफकेस से 12 लाख कैश बरामद किया। राजीवनगर रोड नंबर चार के सोनू कुमार स्कूटी से प|ी के साथ जेपी सेतु होते सारण के नयागांव थाने के रसलपुर गांव जा रहे थे। दीघा पुलिस ने वाहन चेकिंग लगा रखी थी। स्कूटी को रोका तो सोनू झिझके। ब्रीफकेस की तलाशी ली गई गई तो उसमें 12 लाख 1 हजार रुपए थे। थानेदार ने सोनू से रकम के स्रोत के बारे में पूछा और दस्तावेज मांगा तो सोनू ने नहीं दिया। उसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले गई और आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर की टीम ने भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दंपती को नोटिस देकर छोड़ दिया। आयकर की टीम ने फिर बुलाया है। बरामद रुपए अभी दीघा थाने के मालखाना में है। थानेदार ने बताया कि जब सोनू से पूछा गया कि इतनी रकम कहां लेकर जा रहे तो उसने कहा कि घर शिफ्ट किए हैं। फिर पूछा गया कि पेशा क्या है तो सोनू कभी नौकरी तो कभी कुछ और काम करने की बात कही। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस को शराब होने की आशंका थी पुलिस ने हथियार, शराब आदि बरामद करने के लिए वाहन चेकिंग लगा रखी थी। पुलिस ने दंपती की स्कूटी पर ब्रीफकेस देखा तो उसमें शराब की बोतलें होने का शक हुआ। यही समझकर स्कूटी को रोका गया। ब्रीफकेस में 500 रुपए के 12 बंडल देख पुलिस दंग रह गई। दीघा पुलिस ने जेपी सेतु पर दंपती के ब्रीफकेस से 12 लाख कैश बरामद किया। राजीवनगर रोड नंबर चार के सोनू कुमार स्कूटी से प|ी के साथ जेपी सेतु होते सारण के नयागांव थाने के रसलपुर गांव जा रहे थे। दीघा पुलिस ने वाहन चेकिंग लगा रखी थी। स्कूटी को रोका तो सोनू झिझके। ब्रीफकेस की तलाशी ली गई गई तो उसमें 12 लाख 1 हजार रुपए थे। थानेदार ने सोनू से रकम के स्रोत के बारे में पूछा और दस्तावेज मांगा तो सोनू ने नहीं दिया। उसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले गई और आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर की टीम ने भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने दंपती को नोटिस देकर छोड़ दिया। आयकर की टीम ने फिर बुलाया है। बरामद रुपए अभी दीघा थाने के मालखाना में है। थानेदार ने बताया कि जब सोनू से पूछा गया कि इतनी रकम कहां लेकर जा रहे तो उसने कहा कि घर शिफ्ट किए हैं। फिर पूछा गया कि पेशा क्या है तो सोनू कभी नौकरी तो कभी कुछ और काम करने की बात कही। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस को शराब होने की आशंका थी पुलिस ने हथियार, शराब आदि बरामद करने के लिए वाहन चेकिंग लगा रखी थी। पुलिस ने दंपती की स्कूटी पर ब्रीफकेस देखा तो उसमें शराब की बोतलें होने का शक हुआ। यही समझकर स्कूटी को रोका गया। ब्रीफकेस में 500 रुपए के 12 बंडल देख पुलिस दंग रह गई।


