पनोरमा ग्रुप के सीएमडी के कई ठिकानों पर IT रेड:सुपौल में स्कूल, अस्पताल, राइस मिल समेत 5 जगहों पर 12 घंटे जांच, कार्रवाई जारी

पनोरमा ग्रुप के सीएमडी के कई ठिकानों पर IT रेड:सुपौल में स्कूल, अस्पताल, राइस मिल समेत 5 जगहों पर 12 घंटे जांच, कार्रवाई जारी

सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक लगभग 12 घंटे चली। एक साथ कई जगहों पर दबिश से जिलेभर में चर्चा का माहौल बन गया। आयकर विभाग की टीम ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल और पनोरमा हॉस्पिटल, करजाइन बाजार स्थित बसंत राइस मिल (पुराना), न्यू बसंत राइस मिल तथा करजाइन बाजार में बसंत साह के आवासीय परिसर शामिल हैं। राइस मिल का किया जा रहा संचालन बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा द्वारा करजाइन बाजार के व्यवसायी बसंत साह के साथ निवेश कर राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में करजाइन में स्थित दो राइस मिल और एक आवासीय परिसर को भी जांच के दायरे में लिया गया है। सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां कई गाड़ियों से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान स्कूल, अस्पताल, राइस मिल और आवासीय परिसरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मीडिया को दूर रखा गया। अधिकारी पूरी गोपनीयता के साथ दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे रहे। दोनों अधिकारियों ने पुष्टि से किया इनकार सूत्रों के अनुसार, अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, छापेमारी के कारणों और जांच के दायरे को लेकर आयकर विभाग की ओर से मंगलवार देर रात तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसी बीच यह भी चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरमा ग्रुप से जुड़े कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर सुपौल के एसपी शरथ आर.एस. और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ बिभाष कुमार से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि से इनकार किया। प्रशासनिक चुप्पी के बीच आयकर विभाग की यह कार्रवाई सुपौल और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जो देर शाम तक लगभग 12 घंटे चली। एक साथ कई जगहों पर दबिश से जिलेभर में चर्चा का माहौल बन गया। आयकर विभाग की टीम ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल और पनोरमा हॉस्पिटल, करजाइन बाजार स्थित बसंत राइस मिल (पुराना), न्यू बसंत राइस मिल तथा करजाइन बाजार में बसंत साह के आवासीय परिसर शामिल हैं। राइस मिल का किया जा रहा संचालन बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा द्वारा करजाइन बाजार के व्यवसायी बसंत साह के साथ निवेश कर राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में करजाइन में स्थित दो राइस मिल और एक आवासीय परिसर को भी जांच के दायरे में लिया गया है। सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां कई गाड़ियों से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान स्कूल, अस्पताल, राइस मिल और आवासीय परिसरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मीडिया को दूर रखा गया। अधिकारी पूरी गोपनीयता के साथ दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे रहे। दोनों अधिकारियों ने पुष्टि से किया इनकार सूत्रों के अनुसार, अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, छापेमारी के कारणों और जांच के दायरे को लेकर आयकर विभाग की ओर से मंगलवार देर रात तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसी बीच यह भी चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरमा ग्रुप से जुड़े कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर सुपौल के एसपी शरथ आर.एस. और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ बिभाष कुमार से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि से इनकार किया। प्रशासनिक चुप्पी के बीच आयकर विभाग की यह कार्रवाई सुपौल और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *