खरगोन जिले के सनावद में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान वाहन चेकिंग में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 ग्राम 650 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई। अनाज मंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बुलेट बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन सवार युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास मिला नशीला पदार्थ
पकड़े गए आरोपी पवन वर्मा और मोईन शेख की तलाशी में ब्राउन शुगर मिली। पवन के पास से 9.120 ग्राम और मोईन के पास से 3.530 ग्राम नशा बरामद हुआ। रतलाम से जुड़ा सप्लायर भी गिरफ्तार
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह नशा रतलाम के आमिन खान उर्फ महाराज से लाया गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पवन पर पहले से चार और आमिन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य सप्लायरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


