सुपौल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजन बोल रहे गिरने से गई जान; पोस्टमॉर्टम में सीने पर गोली लगने की पुष्टि

सुपौल में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजन बोल रहे गिरने से गई जान; पोस्टमॉर्टम में सीने पर गोली लगने की पुष्टि

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 11वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी रूपेश सिंह उर्फ रॉकी की बेटी अपेक्षा सिंह के रूप में की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा को गोली मारे जाने की पुष्टि होने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के चाचा सुमित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाचा ने जमीन पर गिरा देखा चाचा ने भीमनगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपेक्षा अपने घर के डायनिंग हॉल में टीवी देख रही थी, जबकि वह स्वयं बाथरूम में थे। इसी दौरान अचानक गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर अपेक्षा जमीन पर गिरी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार, इसके बाद उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और हल्की पूछताछ के बाद परिजनों को शव घर ले जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि, देर रात करीब 1:30 बजे वीरपुर और भीमनगर थाना की संयुक्त पुलिस टीम मृतका के घर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। सीने के पास गोली लगने से हुई मौत बुधवार को सदर अस्पताल में कराए गए पोस्टमॉर्टम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि छात्रा की मौत सीने के पास गोली लगने से हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों के बयान और घटना की परिस्थितियां संदेह के घेरे में आ गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कैसे चली, घर में हथियार था या नहीं, और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर भीमनगर थाना में यूडी कांड संख्या 01/26 दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 11वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी रूपेश सिंह उर्फ रॉकी की बेटी अपेक्षा सिंह के रूप में की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा को गोली मारे जाने की पुष्टि होने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के चाचा सुमित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाचा ने जमीन पर गिरा देखा चाचा ने भीमनगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपेक्षा अपने घर के डायनिंग हॉल में टीवी देख रही थी, जबकि वह स्वयं बाथरूम में थे। इसी दौरान अचानक गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर अपेक्षा जमीन पर गिरी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार, इसके बाद उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और हल्की पूछताछ के बाद परिजनों को शव घर ले जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि, देर रात करीब 1:30 बजे वीरपुर और भीमनगर थाना की संयुक्त पुलिस टीम मृतका के घर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। सीने के पास गोली लगने से हुई मौत बुधवार को सदर अस्पताल में कराए गए पोस्टमॉर्टम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि छात्रा की मौत सीने के पास गोली लगने से हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों के बयान और घटना की परिस्थितियां संदेह के घेरे में आ गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली कैसे चली, घर में हथियार था या नहीं, और घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद थे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर भीमनगर थाना में यूडी कांड संख्या 01/26 दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *