हिसार में मारपीट केस में 11वां आरोपी गिरफ्तार:गौ-रक्षक बनकर गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया; न्यायिक हिरासत में भेजा

हिसार में मारपीट केस में 11वां आरोपी गिरफ्तार:गौ-रक्षक बनकर गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया; न्यायिक हिरासत में भेजा

हिसार जिले के बरवाला पुलिस ने सितंबर 2023 में ज्ञानपुरा और पनिहारी के बीच हुई बहुचर्चित घटना में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विजय निवासी गांव पनिहारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 20 से 22 सितंबर 2023 के बीच गौवंश से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई थी। शिकायत के मुताबिक गौवंश से लोड दो वाहन हिसार से पानीपत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने दोनों गाड़ियों को बीच रास्ते में रूकवा लिया। व्यक्तियों ने खुद को गौ-रक्षक बताया। मारपीट करते हुए सामान छीना आरोप है कि आरोपियों ने ड्राइवर व सहायकों के साथ मारपीट करते हुए उनके मोबाइल फोन, कैश, वाहन संबंधी दस्तावेज और चाबियां छीन लीं। साथ ही उन्होनें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पथराव किया। आरोपियों द्वारा गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस स्थिति पर काबू पाया। न्यायिक हिरासत में भेजा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई में विजय को उसके गांव पनिहारी से काबू किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *