मोतिहारी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी हुए और गुम हुए 118 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मोतिहारी पुलिस का धन्यवाद किया। जिले में मोबाइल गुमशुदगी और चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम को तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने का जिम्मा सौंपा गया था। स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, 22 लाख रुपये कीमत विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 118 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्वयं इन सभी मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में 15 विद्यार्थी, 3 गृहिणी, 2 किसान, 10 सरकारी कर्मचारी, 18 व्यवसायी, 6 प्राइवेट नौकरी करने वाले, 1 वकील, 1 प्रेस से जुड़े व्यक्ति और 62 अन्य लोग शामिल थे। एसपी ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के अब तक 19 चरण पूरे हो चुके हैं। इन चरणों में कुल 1857 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है। ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। मोबाइल को ट्रैक करने में मिलती है सहायता उन्होंने यह भी कहा कि मोतिहारी पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और आम जनता की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खो जाने पर वे घर बैठे CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में काफी सहायता मिलती है। मोतिहारी पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की तकनीकी दक्षता भी प्रदर्शित हुई है। मोतिहारी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी हुए और गुम हुए 118 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मोतिहारी पुलिस का धन्यवाद किया। जिले में मोबाइल गुमशुदगी और चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम को तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने का जिम्मा सौंपा गया था। स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, 22 लाख रुपये कीमत विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 118 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्वयं इन सभी मोबाइल को उनके मालिकों को लौटाया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में 15 विद्यार्थी, 3 गृहिणी, 2 किसान, 10 सरकारी कर्मचारी, 18 व्यवसायी, 6 प्राइवेट नौकरी करने वाले, 1 वकील, 1 प्रेस से जुड़े व्यक्ति और 62 अन्य लोग शामिल थे। एसपी ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के अब तक 19 चरण पूरे हो चुके हैं। इन चरणों में कुल 1857 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है। ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। मोबाइल को ट्रैक करने में मिलती है सहायता उन्होंने यह भी कहा कि मोतिहारी पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और आम जनता की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खो जाने पर वे घर बैठे CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में काफी सहायता मिलती है। मोतिहारी पुलिस की इस पहल से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की तकनीकी दक्षता भी प्रदर्शित हुई है।


