कलेक्टर की जन सुनवाई में 117 आवेदन आए:अड़ीबाजी के साथ दिव्यांग की दुकान पर बदमाश का कब्जा

कलेक्टर की जन सुनवाई में 117 आवेदन आए:अड़ीबाजी के साथ दिव्यांग की दुकान पर बदमाश का कब्जा

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में कुल 117 आवेदन आए। इस दौरान हमीदिया रोड निवासी हफीज खान ने आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि नादरा बस स्टैंड स्थित नगर निगम की बिल्डिंग में उनकी दुकान है, जो उनके पिता जुम्मन खान के नाम पर है। लेकिन पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सलीम अपने परिवार के साथ मिलकर अड़ीबाजी कर रहे हैं और दुकान पर कब्जा कर रहे हैं। हफीज ने बताया कि वे दिव्यांग हैं और उनके पिता बुजुर्ग हैं, इसका फायदा उठाकर बदमाश उनकी दुकान पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उनका कब्जा मुक्त कराकर दुकान वापस दिलवाई जाए। कलेक्टर ने आवेदन स्वीकार कर नगर निगम को कार्रवाई के लिए भेज दिया। नगर निगम सफाई कर्मचारी को नहीं मिल रही सैलरी : इसी दौरान नगर निगम जोन‑10 के वार्ड 42 की 25 दिवसीय सफाई कर्मचारी अनिता गोहर ने भी आवेदन दिया। उनका कहना था कि वार्ड दरोगा हर महीने उनसे 6 हजार रुपए लेता था। पैसे देने से इंकार करने पर दरोगा ने हेल्थ ऑफिसर से कहकर उनकी पगार आईडी बंद कर दी और कार्यमुक्त करने की धमकी दी। कलेक्ट्रेट ने दोनों मामलों को नोट करते हुए आगे कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा। दोस्तों ने गायब किया मोबाइल
छिंदवाड़ा के जीत साहू ने कलेक्ट्रेट में आवेदन देकर बताया कि वह भोपाल से बीए की पढ़ाई कर रहा है। सेकंड इयर की परीक्षा के लिए वह लालघाटी अपने मामा के घर आया था। 14 फरवरी की रात उसके दोस्त राहुल विश्वकर्मा ने उसे शराब की दुकान के पीछे बुलाया और उसका मोबाइल ले लिया। राहुल ने मोबाइल चलाने के बाद कहा कि भुगतान कर दो। जब जीत दुकान पर गया, तो राहुल मोबाइल लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। जीत ने पुलिस से शिकायत कर मोबाइल की बरामदगी की मांग की है। कलेक्टर ने मामले की जांच संबंधित पुलिस थाने को भेजी। झुग्गी में दुकान, रहवासी परेशान
कटारा हिल्स की स्प्रिंग वैली कॉलोनी की रहने वाले संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट में अपना आवेदन दिया। उनका कहना है कि कॉलोनी के गेट के पास झुग्गी में दुकान खोल ली गई है। इसके चलते महिला, बच्चे और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। चाय की दुकान की आड़ में मादक पदार्थ की बिक्री होती है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो शराब और दूसरे नशे के लिए वहां आते हैं। पिछली होली पर तीन खूनी संघर्ष हुए जिसकी रिपोर्ट कटारा थाने में दर्ज है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *