गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल का 113वां महाधिवेशन:गौरव यात्रा में उमड़े पांच हजार समाजबंधु, जगह-जगह यात्रा का स्वागत; दिखा उत्साह

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल का 113वां महाधिवेशन:गौरव यात्रा में उमड़े पांच हजार समाजबंधु, जगह-जगह यात्रा का स्वागत; दिखा उत्साह

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल का 113वां महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर आयोजित गौरव यात्रा में पांच हजार से अधिक समाजबंधुओं ने भाग लिया, जिससे शहर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का माहौल बना। यह विशाल यात्रा पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंची और अपने प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। गौरव यात्रा के दौरान बाइक रैली, झंडों और नारों से वातावरण में उत्साह दिखा। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा झंडा तथा मां मथुरासिनी का धार्मिक ध्वज लेकर समाज की एकता और संस्कृति का संदेश दिया। शहरवासियों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया, और इसे देखने के लिए सड़कों के किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। राज्यभर के 42 मंडलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे इस दो दिवसीय महाधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में माहुरी वैश्य समाज के लोग गिरिडीह पहुंचे हैं। गौरव यात्रा के बाद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के 42 मंडलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता, युवा भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और समाज के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। महाधिवेशन के दौरान समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन के दूसरे दिन 12 अप्रैल को केंद्रीय नवयुवक समिति द्वारा एक खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श होगा। केंद्रीय महिला समिति महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति ने विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी। इस आयोजन में मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल का 113वां महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर आयोजित गौरव यात्रा में पांच हजार से अधिक समाजबंधुओं ने भाग लिया, जिससे शहर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का माहौल बना। यह विशाल यात्रा पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टावर चौक पहुंची और अपने प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। गौरव यात्रा के दौरान बाइक रैली, झंडों और नारों से वातावरण में उत्साह दिखा। यात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा झंडा तथा मां मथुरासिनी का धार्मिक ध्वज लेकर समाज की एकता और संस्कृति का संदेश दिया। शहरवासियों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया, और इसे देखने के लिए सड़कों के किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। राज्यभर के 42 मंडलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे इस दो दिवसीय महाधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में माहुरी वैश्य समाज के लोग गिरिडीह पहुंचे हैं। गौरव यात्रा के बाद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के 42 मंडलों के अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता, युवा भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और समाज के भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। महाधिवेशन के दौरान समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन के दूसरे दिन 12 अप्रैल को केंद्रीय नवयुवक समिति द्वारा एक खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श होगा। केंद्रीय महिला समिति महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति ने विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी। इस आयोजन में मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *