पटना में 11 साल की बच्ची लापता है। शास्त्रीनगर में रहने वाले दिनेश मिश्रा की बेटी अंशिका मिश्रा 72 घंटे से गायब है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। वे बताते हैं कि अंशिका 15 मार्च को दोपहर लगभग 1:50 बजे घर के पास की दुकान से सामान लेने निकली थी। हमें लगा कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। बच्ची के घर न लौटने पर परिवार ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में खोजबीन की। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन अंशिका का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शास्त्रीनगर थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुट गई है। एक साथ तीन थानों की पुलिस केस की जांच में जुटी हुई है। पुलिस एजी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 42 सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है। मामला एजी कॉलोनी A-96 का है। मेरी बेटी काफी छोटी है, वो कहीं दूर नहीं जा सकती- मां अंशिका की मां शिखा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी का अपहरण किया गया है। मां का कहना है कि अंशिका इतनी छोटी है कि वह खुद से कहीं दूर नहीं जा सकती और बिना बताए कभी घर से बाहर नहीं जाती। फिलहाल किसी प्रकार की फिरौती नहीं मांगी गई है। परिजन को बच्ची को लेकर अनहोनी का डर सता रहा है। इस वजह से पूरा परिवार सदमे में हैं। पिता दिनेश मिश्रा बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए थानों के चक्कर काट रहे हैं।
अन्य थानों को भी मामले की जानकारी दी गई शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को परिजन ने थाने में आवेद दिया था। मामले की छानबीन की जा रही है, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कई थानों को मामले से संबंधित जानकारी दी गई है। पटना में 11 साल की बच्ची लापता है। शास्त्रीनगर में रहने वाले दिनेश मिश्रा की बेटी अंशिका मिश्रा 72 घंटे से गायब है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। वे बताते हैं कि अंशिका 15 मार्च को दोपहर लगभग 1:50 बजे घर के पास की दुकान से सामान लेने निकली थी। हमें लगा कि वह जल्द लौट आएगी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। बच्ची के घर न लौटने पर परिवार ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में खोजबीन की। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन अंशिका का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शास्त्रीनगर थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुट गई है। एक साथ तीन थानों की पुलिस केस की जांच में जुटी हुई है। पुलिस एजी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में करीब 42 सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है। मामला एजी कॉलोनी A-96 का है। मेरी बेटी काफी छोटी है, वो कहीं दूर नहीं जा सकती- मां अंशिका की मां शिखा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बेटी का अपहरण किया गया है। मां का कहना है कि अंशिका इतनी छोटी है कि वह खुद से कहीं दूर नहीं जा सकती और बिना बताए कभी घर से बाहर नहीं जाती। फिलहाल किसी प्रकार की फिरौती नहीं मांगी गई है। परिजन को बच्ची को लेकर अनहोनी का डर सता रहा है। इस वजह से पूरा परिवार सदमे में हैं। पिता दिनेश मिश्रा बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए थानों के चक्कर काट रहे हैं।
अन्य थानों को भी मामले की जानकारी दी गई शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को परिजन ने थाने में आवेद दिया था। मामले की छानबीन की जा रही है, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कई थानों को मामले से संबंधित जानकारी दी गई है।


