मायरा योजना में दो बेटियों के विवाह पर 11 हजार की मदद

बिलकिसगंज| बुधवार को कैंप सीहोर के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में संघ की मायरा भात योजना के तहत आयोजन किया गया। भंडेली महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति भंडेली की सदस्य रेखा बाई की बेटी विशाखा के विवाह समारोह में सहायता दी गई। रामदुलारी की बेटी पूजा मीणा के विवाह समारोह में भी सहायता दी गई। जिला नोडल अधिकारी कृपाल सिंह दुगारिया ने 11 हजार रुपए नकद दिए। पिता को वस्त्र दिए। मां को साड़ियां भेंट कीं। कार्यक्रम में जिला सीहोर के मार्ग पर्यवेक्षक शादीलाल वर्मा मौजूद रहे। मूलचंद वर्मा, गोविंद शर्मा, राधिका विश्वकर्मा भी रहे। समिति अध्यक्ष लाड़सिंह वर्मा पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *