एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 11 मेडल पक्के:मीनाक्षी और जैस्मिन सहित 5 महिला बॉक्सर सेमीफाइनल में; 6 पुरुष मुक्केबाजों ने भी मेडल पक्के किए

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 11 मेडल पक्के:मीनाक्षी और जैस्मिन सहित 5 महिला बॉक्सर सेमीफाइनल में; 6 पुरुष मुक्केबाजों ने भी मेडल पक्के किए

मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन जारी है। पांच महिला और छह पुरुष मुक्केबाज़ों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुरुष वर्ग में लोकेश, आकाश और हर्ष चौधरी की जीत के साथ कुल छह भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। मीनाक्षी और जैस्मिन की एकतरफा जीत
रविवार के मॉर्निंग सेशन में मीनाक्षी (48 किग्रा) और जैस्मिन (57 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मीनाक्षी ने जापान की युका सादामात्सु को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। वहीं, जैस्मिन ने चीन की झियी चेन को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इससे पहले शनिवार को निखत जरीन, प्रिया घंघास और प्रीति पवार भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। लोकेश, आकाश और हर्ष आगे बढ़े
पुरुष वर्ग में भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत की। 85 किग्रा भार वर्ग में लोकेश ने कोरिया के गिचे किम को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, आकाश ने तुर्कमेनिस्तान के यल्हास बग्टयारोव को 5-0 से मात दी। इसके अलावा, हर्ष चौधरी ने किर्गिज़ गणराज्य के तिनिस्तान अलीबाएव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, 80 किग्रा भार वर्ग में अंकुश को जॉर्डन के हुसैन इशाश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, 50 किग्रा वर्ग में विश्वनाथ सुरेश और 60 किग्रा में सचिन ने भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:डेविड का 106 मीटर लंबा सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे, मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *