11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, खेत में आग

टीकमगढ़| जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे करीब 1 एकड़ में खड़ी पकी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार दरगाय कला गांव में किसान सुखराम के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। घटना मंगलवार करीब 11:30 बजे की है। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक करीब 50 हजार रुपए से अधिक की फसल नष्ट हो चुकी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *