बिहार में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी:पटना में सुबह हल्की धुंध दिख सकती, कुछ जिलों में बादल भी छा सकते

बिहार में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी:पटना में सुबह हल्की धुंध दिख सकती, कुछ जिलों में बादल भी छा सकते

बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। विभाग की मानें, तो आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्की धुंध दिख सकती है। जबकि दिन में धूप निकलेगी, जिससे मौसम गर्म रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी मिड तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सुपौल सहित कुछ जिलों में सुबह कोहरा दिखा फिर तेज धूप निकल गई। मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा मौसम वैज्ञानिकों और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और वातावरण में नमी का मिला-जुला असर रहा है। इन कारणों से सुबह धुंध और रात में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान संतुलित बना हुआ है। पूर्वानुमानों के अनुसार 14 फरवरी के आसपास अधिकतम तापमान लगभग 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम सामान्य रहेगा और केवल हल्की धुंध या आंशिक बादल दिख सकते हैं। ऐसा मौसम रहने का क्या कारण है इस समय मौसम में बदलाव के पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं। पहला कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करता है। दूसरा कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं, जो रात और सुबह तापमान को नीचे ले जाती हैं। जेट स्ट्रीम और हवा के दबाव में बदलाव के कारण भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनती है। कई बार दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ता है, लेकिन रात में साफ आसमान होने के कारण तापमान तेजी से गिर जाता है। यही वजह है कि अभी सुबह-शाम ठंड और दिन में सामान्य मौसम देखने को मिल रहा है। पटना में सुबह हल्की ठंडक रहेगी पटना में सुबह हल्की धुंध या कोहरा रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ या हल्का धुंधला रह सकता है और धूप निकलने से मौसम आरामदायक रहेगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 26-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12-14 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति सामान्य रहेगी और बारिश की संभावना बहुत कम है। बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। विभाग की मानें, तो आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्की धुंध दिख सकती है। जबकि दिन में धूप निकलेगी, जिससे मौसम गर्म रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी मिड तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सुपौल सहित कुछ जिलों में सुबह कोहरा दिखा फिर तेज धूप निकल गई। मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा मौसम वैज्ञानिकों और भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और वातावरण में नमी का मिला-जुला असर रहा है। इन कारणों से सुबह धुंध और रात में ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान संतुलित बना हुआ है। पूर्वानुमानों के अनुसार 14 फरवरी के आसपास अधिकतम तापमान लगभग 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम सामान्य रहेगा और केवल हल्की धुंध या आंशिक बादल दिख सकते हैं। ऐसा मौसम रहने का क्या कारण है इस समय मौसम में बदलाव के पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं। पहला कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करता है। दूसरा कारण उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं, जो रात और सुबह तापमान को नीचे ले जाती हैं। जेट स्ट्रीम और हवा के दबाव में बदलाव के कारण भी ठंड और कोहरे की स्थिति बनती है। कई बार दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ता है, लेकिन रात में साफ आसमान होने के कारण तापमान तेजी से गिर जाता है। यही वजह है कि अभी सुबह-शाम ठंड और दिन में सामान्य मौसम देखने को मिल रहा है। पटना में सुबह हल्की ठंडक रहेगी पटना में सुबह हल्की धुंध या कोहरा रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ या हल्का धुंधला रह सकता है और धूप निकलने से मौसम आरामदायक रहेगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 26-27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12-14 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति सामान्य रहेगी और बारिश की संभावना बहुत कम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *