किशनगंज| बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कृमि मुक्ति दिवस के दिन जिले के आंगनबाड़ी केंद्र से सरकारी निजी स्कूल,मदरसा स्वास्थ्य संस्थान आदि जगह 1 से 19 वर्ष तक के 11 लाख 22 हजार,744 बच्चों-किशोरों को कृमिनाशक( एल्बेंडाजोल) दवा खिलाई जाएगी।कृमि मुक्ति दिवस का शतप्रतिशत दवा खिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र डुमरिया स्थित गर्ल्स हाईस्कूल में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुरुआत किया जाएगा। कृमि मुक्ति दिवस के दिन एल्बेंडाजोल दवा खाने से छूटे हुए बच्चों एवं किशोरों मॉपअप दिवस पर 30 मार्च को कवरेज किया जाएगा।कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान को लेकर जिले में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि एल्बेंडाजोल पूरी तरह सुरक्षित दवा है, जो बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाती है और उन्हें स्वस्थ, ऊर्जावान व अधिक सक्रिय बनाती है।
डीआईओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों-किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा सेवन कराने के अभियान में 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पानी में घोलकर चम्मच से दी जाएगी। किशनगंज| बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कृमि मुक्ति दिवस के दिन जिले के आंगनबाड़ी केंद्र से सरकारी निजी स्कूल,मदरसा स्वास्थ्य संस्थान आदि जगह 1 से 19 वर्ष तक के 11 लाख 22 हजार,744 बच्चों-किशोरों को कृमिनाशक( एल्बेंडाजोल) दवा खिलाई जाएगी।कृमि मुक्ति दिवस का शतप्रतिशत दवा खिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र डुमरिया स्थित गर्ल्स हाईस्कूल में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान का शुरुआत किया जाएगा। कृमि मुक्ति दिवस के दिन एल्बेंडाजोल दवा खाने से छूटे हुए बच्चों एवं किशोरों मॉपअप दिवस पर 30 मार्च को कवरेज किया जाएगा।कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान को लेकर जिले में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि एल्बेंडाजोल पूरी तरह सुरक्षित दवा है, जो बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाती है और उन्हें स्वस्थ, ऊर्जावान व अधिक सक्रिय बनाती है।
डीआईओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों-किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा सेवन कराने के अभियान में 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पानी में घोलकर चम्मच से दी जाएगी।


