बोर्ड परीक्षा देते समय 10वीं की छात्रा की मौत:बानमौर के सेंटर पर बेहोश हुई; कलेक्टर बोले- अतिकुपोषित थी, हार्ट अटैक की आशंका

बोर्ड परीक्षा देते समय 10वीं की छात्रा की मौत:बानमौर के सेंटर पर बेहोश हुई; कलेक्टर बोले- अतिकुपोषित थी, हार्ट अटैक की आशंका

बानमौर के पंडित नेहरू पार्ट टू परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर देते समय एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। स्कूल स्टाफ और परिजन उसे तुरंत ग्वालियर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा की पहचान सेंट पॉल स्कूल की वर्षा कुशवाह के रूप में हुई है। फिलहाल, ग्वालियर के मुरार सरकारी अस्पताल में छात्रा का पोस्टमार्टम (PM) चल रहा है और बानमौर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा अधिकारियों को अभी इस बात की पूरी जानकारी ही नहीं है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने इस घटना पर कहा कि, “छात्रा की मौत काफी दुःखद है। मैने खुद ग्वालियर डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है तो प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर अभी सिर्फ यह सामने आया है कि छात्रा अतिकुपोषित थी, गंभीर एनीमिया से भी पीड़ित थी। इस कारण संभवतः हार्ट अटैक आया होगा। अधिक स्पष्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आएगा।” गणित का पेपर देते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
बानमौर के पंडित नेहरू कॉलेज पार्ट टू में मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का सेंटर है। बानमौर के सेंट पॉल स्कूल का सेंटर भी इसी स्कूल में पड़ा है। इसी स्कूल की छात्रा वर्षा कुशवाह पुत्री देवेंद्र कुशवाह आज 10वीं के गणित विषय का पेपर देने गई थी। परीक्षा के दौरान छात्रा अचानक बेहोश हो गई। स्टाफ और अन्य लोगों ने छात्रा के हाथ पैर मले और स्कूल स्टाफ की मदद से छात्रा के परिजनों के साथ उसे ग्वालियर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा बोले- सुबह पेपर देने गई थी तो अच्छी थी
मृतक छात्रा वर्षा के चाचा अवधेश कुशवाह ने बताया कि, “वर्षा स्वस्थ थी सुबह पेपर देने गई थी तो अच्छी थी। मेरा छोटा भाई अजय कुशवाह वर्षा और उसके भाई को परीक्षा देने बानमौर स्थित सेन्टर पर ले गया था। परीक्षा केंद्र में जाते समय भी वर्षा अच्छे से थी अंदर क्या हुआ वह नहीं पता। परीक्षा केंद्र में से कुछ स्टाफ निकल कर बाहर खड़े मेरे भाई अजय को बुलाने आए तो स्टाफ वर्षा के हाथ पैर मल रहा था। बाद में उसे ग्वालियर अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *