23 मार्च को आ सकता है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट:फर्म को भेजा डेटा, फाइनल चेकिंग जारी; पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम

23 मार्च को आ सकता है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट:फर्म को भेजा डेटा, फाइनल चेकिंग जारी; पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर सकता है। बोर्ड ने पहले 20 मार्च तक रिजल्ट घोषित करने का दावा किया था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण अब परिणाम में देरी होगी। जानकारी के अनुसार कॉपियां चेक हो चुकी हैं। अब सभी सब्जेक्ट के मार्क्स पोर्टल पर कम्पाइल किए जा रहे हैं। इसके बाद डेटा को फर्म को भेजा गया है। फाइनल चेकिंग करने के बाद रिजल्ट जारी होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हो रहा है। वहीं बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने एक अप्रैल से नया सेशन (2026-27) शुरू करने के निर्देश गए थे। ऐसे में बोर्ड प्रशासन 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित कर रहा है। बता दें कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था 2027 से 2 बार होगा दसवीं का बोर्ड एग्जाम राजस्थान बोर्ड के नए सिस्टम के अनुसार- राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में 2 बार आयोजित करने वाला है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा मई महीने में होगी। दोनों ही एग्जाम पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। इनमें स्टडी पैटर्न या एग्जाम प्लानिंग का कोई बदलाव नहीं होगा। पहला एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स दूसरे फेज में मैक्सिमम 3 सब्जेक्ट्स में अपने मार्क्स सुधारने के लिए एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए जिन स्टूडेंट्स ने पहला फेज पूरी तरह से मिस कर दिया है, वो दूसरे फेज में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) का अप्रूवल लेना होगा। दोनों ही अटेम्प्ट्स के लिए एग्जामिनेशन फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। RBSE इसके लिए ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ का फॉर्मूला अपनाएगा। यानी दोनों अटेम्प्ट में से जिसमें भी बेहतर मार्क्स आए हैं, उसी के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे। 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिसमें सीनियर सेकेंडरी के 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *