एमपी में आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा:स्टूडेंट्स सुबह 8:30 बजे से पहले सेंटर पर पहुंचे; सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

एमपी में आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा:स्टूडेंट्स सुबह 8:30 बजे से पहले सेंटर पर पहुंचे; सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिसके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार से उर्दू के साथ बोर्ड एग्जाम की शुरूआत होगी। परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। हालांकि, 12वीं के पहले एग्जाम अंग्रेजी में 10 फरवरी को 13 नकल के प्रकरण बने थे। जिसमें सबसे ज्यादा 7 भोपाल से और 6 ग्वालियर से सामने आए थे। इस स्थिति को देखते हुए, स्कूल शिक्षा विभाग ने इन दोनों जिलों में मॉनिटरिंग को मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं। 10वीं- 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी 3856 परीक्षा केंद्र, हर जिले में सख्त निगरानी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 10वीं के 30 हजार 746 और 12वीं के 26 हजार 627 छात्र परीक्षा देंगे। इन छात्रों के लिए भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें से दो स्क्वॉड विकासखंड स्तर पर और दो जिला स्तर पर काम करेंगे। हर स्क्वॉड में तीन सदस्य होंगे और तीनों पुलिस या प्रशासनिक स्तर के अधिकारी होंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके। संवेदनशील केंद्रों पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से सीधी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, थानों से प्रश्न-पत्र निकालने के दौरान भी वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की गई है। इसका मकसद है कि परीक्षा प्रक्रिया की हर कड़ी पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के सख्त नियम जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सख्त व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए निर्धारित दूरी के बाद प्रवेश निषेध रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। चयनित केंद्रों पर भोपाल से सीधी मॉनिटरिंग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रदेश के हर जिले में पांच-पांच परीक्षा केंद्रों को विशेष मॉनिटरिंग के लिए चुना गया है। इन केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। इसके अलावा, औचक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते भी लगातार सक्रिय रहेंगे, जिनमें शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *