108 महिलाओं-कन्याओं ने 5KM की परिक्रमा की:शेखपुरा में श्रीमद भागवत यज्ञ, कलश यात्रा निकाली गई

108 महिलाओं-कन्याओं ने 5KM की परिक्रमा की:शेखपुरा में श्रीमद भागवत यज्ञ, कलश यात्रा निकाली गई

शेखपुरा के मड़पसौना स्थित ठाकुरबारी से रविवार को श्रीमद् भागवत यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर लगभग 5 किलोमीटर की परिक्रमा की। कलश यात्रा ठाकुरबारी परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। यह यात्रा शहर के ऐतिहासिक दाल कुआं पहुंची, जहां कन्याओं ने विधि-विधान से जल भरा। जल भरने के बाद यात्रा दाल कुआं से होते हुए चांदनी चौक और जानकी मंदिर के रास्ते पुनः ठाकुरबारी पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया धार्मिक आयोजन के दौरान कथा वाचक सुधांशु कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित नारायण पांडे और उपाचार्य पंडित रासबिहारी पांडे भी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में सनोज पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, शिवेश पांडेय, अभिनव शास्त्री, चंदन पांडेय, राकेश पांडेय, कुंदन पांडेय, विरु पांडेय, मनोज झा और ज्योति वत्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वार्ड पार्षद पति आनंदी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज शाम से 15 मार्च तक आयोजकों ने बताया कि यह कलश शोभायात्रा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा यज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज शाम से 15 मार्च तक किया जाएगा। यज्ञ का समापन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ होगा। शेखपुरा के मड़पसौना स्थित ठाकुरबारी से रविवार को श्रीमद् भागवत यज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर लगभग 5 किलोमीटर की परिक्रमा की। कलश यात्रा ठाकुरबारी परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। यह यात्रा शहर के ऐतिहासिक दाल कुआं पहुंची, जहां कन्याओं ने विधि-विधान से जल भरा। जल भरने के बाद यात्रा दाल कुआं से होते हुए चांदनी चौक और जानकी मंदिर के रास्ते पुनः ठाकुरबारी पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया धार्मिक आयोजन के दौरान कथा वाचक सुधांशु कौशिक जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित नारायण पांडे और उपाचार्य पंडित रासबिहारी पांडे भी उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में सनोज पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, शिवेश पांडेय, अभिनव शास्त्री, चंदन पांडेय, राकेश पांडेय, कुंदन पांडेय, विरु पांडेय, मनोज झा और ज्योति वत्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वार्ड पार्षद पति आनंदी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज शाम से 15 मार्च तक आयोजकों ने बताया कि यह कलश शोभायात्रा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा यज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज शाम से 15 मार्च तक किया जाएगा। यज्ञ का समापन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *