मधुबनी में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के 104 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन अवकाशप्राप्त प्रोफेसर कुंवर जी राउत, अवकाशप्राप्त प्राचार्य डॉ. मिथिलेश झा, अवकाशप्राप्त प्राचार्य डॉ. उदय नारायण तिवारी, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. आर. एस. पांडेय और प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मान समारोह के लिए आयोजित परीक्षा में लगभग 750 बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न समूहों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान जिले में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. आर. एस. पांडेय ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान आवश्यक है, ताकि वे और अधिक प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मधुबनी में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा एक से ग्यारहवीं तक के 104 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन अवकाशप्राप्त प्रोफेसर कुंवर जी राउत, अवकाशप्राप्त प्राचार्य डॉ. मिथिलेश झा, अवकाशप्राप्त प्राचार्य डॉ. उदय नारायण तिवारी, रीजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. आर. एस. पांडेय और प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मान समारोह के लिए आयोजित परीक्षा में लगभग 750 बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न समूहों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान जिले में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. आर. एस. पांडेय ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान आवश्यक है, ताकि वे और अधिक प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


