अलीगढ़ में स्कूल के पास दिखा तेंदुआ:दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया जाल-पिंजरा, रातभर दिया पहरा

अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के गांव नगला रायसिंह के मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूल के पास तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि 27 नवंबर की देर रात खेत से लौट रहे मदन पुत्र रघुवीर सिंह ने सबसे पहले स्कूल के पास तेंदुआ घूमता देखा। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और सभी ने तेंदुए को भागते हुए देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने स्कूल पर पिंजरा लगाया गया है। स्कूल के पास मिले पंजों के निशान घटना के बाद पूरी रात ग्रामीणों ने गांव और आसपास के जंगलों में तेंदुए की तलाश की। सुबह स्कूल के पास पंजों के निशान भी मिले, जिसके बाद इलाके में दहशत और बढ़ गई। भय के चलते ग्रामीणों ने बच्चों जाने से रोक लिया। वहीं, ग्रामीण अब अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ाई तेंदुआ होने की जानकारी पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन दरोगा संजय, वनरक्षक संगम, उत्तम सिंह और श्वेता रानी ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने एक स्थान पर जाल व पिंजरा लगा दिया है तथा गांव की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर रात में निकलता है, इसलिए रात के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बुलंदशहर वन विभाग की टीम भी एलर्ट वन क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की जानकारी दी थी। नगला रायसिंह गांव बुलंदशहर बॉर्डर पर है। यहां पर गंग नहर है, और जंगल भी है। तेंदुआ के बुलंदशहर की तरफ से आने की आशंका जताई जा रही है। विद्यालय पर पिंजरा और जाल लगा दिया है। रातभर मौके पर रही वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों के दावे और वायरल वीडियो को विभाग गंभीरता से ले रहा है। शुक्रवार रात बुलंदशहर और अलीगढ़ की टीमें स्कूल और गांव के आस–पास गश्त करती रहीं। अभी कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मर्ज हो चुका है विद्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मर्ज हो चुका है। इस विद्यालय में अब शिक्षण कार्य नहीं होता है, इसलिए बच्चे भी नहीं आते हैं। यहां के बच्चे अब दूसरे स्कूल में पढ़ने जाते हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। पहले भी पकड़ा जा चुका है तेंदुआ जवां क्षेत्र में तीन साल पहले भी तेंदुआ भी घुस आया था। एक घर में छिप गया था। आगरा से आई विशेष टीम ने कई घंटे रेस्क्यू करने के बाद उसे पकड़ा था। वहीं अभी दो महीने पहले भी तेंदुआ होन की चर्चा से हड़कंप मच गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *