1000 स्टार्स, 138 दिन की शूटिंग और 1400 VFX शॉट्स…साउथ की इस फिल्म का रिकॉर्ड सुन दंग रह जाएंगे आप

1000 स्टार्स, 138 दिन की शूटिंग और 1400 VFX शॉट्स…साउथ की इस फिल्म का रिकॉर्ड सुन दंग रह जाएंगे आप

The Rise of Ashoka film: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर सतीश निनासम इन दिनों अपनी फिल्म ‘द राइज ऑफ अशोक’ (The Rise of Ashok) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म न केवल अपनी कहानी के वजह से बल्कि इसके निर्माण में लगी भारी-भरकम मेहनत और विशाल पैमाने की वजह से भी सुर्खियों का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान सतीश ने फिल्म से जुड़ी कई मजेदार जानकारियां शेयर की है।

साउथ की इस फिल्म का रिकॉड सुन दंग रह जाएंगे आप

सतीश निनासम ने बताया कि फिल्म ‘द राइज ऑफ अशोक’ को एक महाकाव्य जैसा फिल देने के लिए निर्माताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्होंने खुलासा कर बताया कि फिल्म में करीब 1,000 स्टार्स ने काम किया है और इसकी शूटिंग पूरी करने में 138 दिन का समय लगा। फिल्म की कास्ट, इसके विशाल सेट और बारीक प्लानिंग ने इसे दूसरी फिल्मों से काफी अलग बनाती है।

बता दें, फिल्म की कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है, जो कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा के पास के एक गांव की है। ये एक ऐसे युवक की कहानी है जो समाज के पुराने नियमों, बेड़ियों और रूढ़िवादी परंपराओं को कड़ी चुनौती देता है। इस पर सतीश ने कहा, “ये सिर्फ एक व्यक्ति की सरकारी नौकरी पाने की जद्दोजहद नहीं है बल्कि अपने परिवार और समुदाय को सामाजिक बंधनों से आजाद कराने की एक प्रेरक गाथा भी है।”

पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए टीम को हुई काफी मशक्कत

70 के दशक को पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सतीश ने बताया कि आजकल के गांवों में पक्के मकान और चौड़ी सड़कें हैं, लेकिन उस दौर में कच्ची सड़कें और मिट्टी के घर हुआ करते थे। फिल्म की टीम ने उस दौर की सादगी और परिवेश को हूबहू दिखाने के लिए विशेष सेट तैयार किए, जहां हर स्टार्स की पोशाक और हाव-भाव पर महीनों काम किया गया।

इतना ही नहीं, फिल्म में आधुनिक तकनीक (CG) का भी बखूबी यूज किया गया है। डायरेक्टर ने करीब 1,400 शॉट्स में कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद ली है, ताकि सीन्स में मौजूद बिजली के तारों को हटाया जा सके या फूलों के खेतों को और विशाल दिखाया जा सके। बता दें, इस काम को पूरा होने में लगभग 6 महीने लगे। मजेदार बात ये है कि ग्राफिक्स का यूज इस तरह किया गया है कि दर्शक इसे पकड़ नहीं पाएंगे और फिल्म पूरी तरह प्राकृतिक लगेगी।

दरअसल, फिल्म में सतीश निनासम के साथ मुख्य भूमिका में सप्तमी गौड़ा नजर आएंगी। सप्तमी को इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ में उनके दमदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिल चुकी है। ‘द राइज ऑफ अशोक’ में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। साथ ही, अपनी विशाल स्टार कास्ट और दमदार कहानी के साथ ‘द राइज ऑफ अशोक’ जल्द ही थिएटर में दस्तक देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *