सुपौल जिले भर में रामनवमी के अवसर पर जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। निर्मली क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा खास आकर्षण का केंद्र रही, जहां करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी कतार में श्रद्धालु शामिल हुए। इस शोभा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें दो दर्जन से अधिक घुड़सवार युवतियों ने भाग लिया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं। इसके अलावा लगभग डेढ़ से दो सौ बाइक सवार भी इस झांकी में शामिल रहे। छोटे-छोटे बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के वेश में सजे नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में लोग शामिल हुए शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष गौतम शेखर ने बताया कि यह रामभक्तों का प्रेम और भगवान श्रीराम की कृपा है कि इस बार पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया है। गांव के लोग, प्रशासन और सभी रामभक्त मिलकर इसे सफल बनाते हैं। “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। सिविल एसडीओ, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। समिति के अनुसार इस शोभा यात्रा में करीब दो से ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस भक्ति और उल्लास के साथ सुपौल पूरी तरह राममय हो उठा। सुपौल जिले भर में रामनवमी के अवसर पर जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। निर्मली क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा खास आकर्षण का केंद्र रही, जहां करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी कतार में श्रद्धालु शामिल हुए। इस शोभा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें दो दर्जन से अधिक घुड़सवार युवतियों ने भाग लिया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं। इसके अलावा लगभग डेढ़ से दो सौ बाइक सवार भी इस झांकी में शामिल रहे। छोटे-छोटे बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के वेश में सजे नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में लोग शामिल हुए शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष गौतम शेखर ने बताया कि यह रामभक्तों का प्रेम और भगवान श्रीराम की कृपा है कि इस बार पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया है। गांव के लोग, प्रशासन और सभी रामभक्त मिलकर इसे सफल बनाते हैं। “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। सिविल एसडीओ, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। समिति के अनुसार इस शोभा यात्रा में करीब दो से ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस भक्ति और उल्लास के साथ सुपौल पूरी तरह राममय हो उठा।


