भागलपुर में 100 बोतल विदेशी शराब बरामद:AFCO कंपनी का ड्राइवर अरेस्ट, मिक्सर मशीन से कर रहा था तस्करी

भागलपुर में 100 बोतल विदेशी शराब बरामद:AFCO कंपनी का ड्राइवर अरेस्ट, मिक्सर मशीन से कर रहा था तस्करी

भागलपुर के पीरपैंती–मिर्जा चौकी चेक पोस्ट पर मध निषेध विभाग ने कार्रवाई की है और विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण काम में लगी AFCO कंपनी की मिक्चर मशीन की जांच के दौरान की गई। छापेमारी में कुल 100 बोतल विदेशी शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की गई। चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि AFCO कंपनी की मिक्सर मशीन से शराब की तस्करी की जा रही है। IFFCO कंपनी का ड्राइवर अरेस्ट जांच के दौरान मिक्चर मशीन की तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी। मौके से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह AFCO कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है। उसके अनुसार कंपनी के प्लांट में कार्यरत अभिमन्यु नाम के व्यक्ति ने उसे सामान लेकर पहुंचाने को कहा था। आरोपी का दावा है कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि ले जाए जा रहे सामान में शराब है और वह पहली बार इस काम के लिए आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब को बिहार में खपाने की नीयत से लेकर जा रहा था, हालांकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर के पीरपैंती–मिर्जा चौकी चेक पोस्ट पर मध निषेध विभाग ने कार्रवाई की है और विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण काम में लगी AFCO कंपनी की मिक्चर मशीन की जांच के दौरान की गई। छापेमारी में कुल 100 बोतल विदेशी शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की गई। चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि AFCO कंपनी की मिक्सर मशीन से शराब की तस्करी की जा रही है। IFFCO कंपनी का ड्राइवर अरेस्ट जांच के दौरान मिक्चर मशीन की तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी। मौके से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह AFCO कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है। उसके अनुसार कंपनी के प्लांट में कार्यरत अभिमन्यु नाम के व्यक्ति ने उसे सामान लेकर पहुंचाने को कहा था। आरोपी का दावा है कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि ले जाए जा रहे सामान में शराब है और वह पहली बार इस काम के लिए आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब को बिहार में खपाने की नीयत से लेकर जा रहा था, हालांकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *