10 साल की बच्ची का सिर धड़ से अलग, स्कूल से 500 मीटर दूर ट्रक ने कुचला

10 साल की बच्ची का सिर धड़ से अलग,  स्कूल से 500 मीटर दूर ट्रक ने कुचला

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल जा रही 10 साल की फलीशा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और चाचा दूर जा गिरे।

500 मीटर पहले ही छिन गई जिंदगी

हादसा Naini Central Jail के सामने सुबह करीब 7:21 बजे हुआ। फलीशा अपने चाचा की बाइक पर भाई के साथ स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज 500 मीटर दूर प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसका सिर पूरी तरह से सड़क पर चिपक गया।

मां प्राइवेट टीचर, पिता का 3 साल पहले निधन

महेवा की रहने वाली फलीशा Bethany Convent School में पढ़ती थी। उसके पिता का तीन साल पहले निधन हो चुका है। मां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। सोमवार सुबह दोनों भाई-बहन रोज की तरह चाचा के साथ स्कूल के लिए निकले थे।

परिवार का हंगामा, हाईवे पर जाम

हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी रही। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने और चालक की तलाश की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *