10 वर्षीय बालक छह दिनों से लापता, परिजन परेशान

10 वर्षीय बालक छह दिनों से लापता, परिजन परेशान

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी गांव से 10 वर्षीय बालक अंकित कुमार पिछले छह दिनों से लापता है। वह नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के रेवरा गांव निवासी संतोष राम का पुत्र बताया जाता है और फिलहाल अपने ननिहाल सिरारी में रह रहा था। अंकित अपने नाना शेखर राम के साथ रहता था, जो सिरारी चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। वह मध्य विद्यालय सिरारी में तीसरी कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार, 24 मार्च को अंकित घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दो भाइयों में सबसे छोटा अंकित के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजनों ने सिरारी थाना में आवेदन देकर बालक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी गांव से 10 वर्षीय बालक अंकित कुमार पिछले छह दिनों से लापता है। वह नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के रेवरा गांव निवासी संतोष राम का पुत्र बताया जाता है और फिलहाल अपने ननिहाल सिरारी में रह रहा था। अंकित अपने नाना शेखर राम के साथ रहता था, जो सिरारी चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। वह मध्य विद्यालय सिरारी में तीसरी कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार, 24 मार्च को अंकित घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दो भाइयों में सबसे छोटा अंकित के लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजनों ने सिरारी थाना में आवेदन देकर बालक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *