समस्तीपुर में सीएम महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को सीएम नीतीश कुमार न ऑनलाइन 96 हजार 875 महिलाओं के खोते में एक साथ कुल 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार की राशि भेजी। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को इस राशि का उपयोग रोजगार के लिए करने का आह्वान कियाा। बाद में आकलन कर 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को पसंद के रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला सभागार में 200 से अधिक जीविका दीदिया उपस्थित थी। रोजगार विकसित कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर डीएम रौशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह और डीपीएम जीविका बिक्रांत शंकर सिंह की ओर से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर डीएम ने बताया कि समस्तीपुर जिले में वर्त्तमान समय तक कुल 643551 महिलाओं को 643 करोड़ 55 लाख की राशि दी गई है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 572990 महिला सदस्य और शहरी क्षेत्र की 70561 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इसी क्रम में आज कुल 96 हजार 875 परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से कुल 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार की राशि भेजी गई। राशि से रोजगार विकसित कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से यह गरिमा के साथ जीवन जी सकेंगी। प्रशिक्षण की भी होगी व्यवस्था
इस योजना के तहत पसंद के रोजगार के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित कराने के लिए लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। रोजगार के चयन और उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण-उत्पादन में सहयोग के साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट बाजार भी विकसित होंगे। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर केंद्रीत इस योजना से राज्य-देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। समस्तीपुर में सीएम महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को सीएम नीतीश कुमार न ऑनलाइन 96 हजार 875 महिलाओं के खोते में एक साथ कुल 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार की राशि भेजी। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को इस राशि का उपयोग रोजगार के लिए करने का आह्वान कियाा। बाद में आकलन कर 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को पसंद के रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला सभागार में 200 से अधिक जीविका दीदिया उपस्थित थी। रोजगार विकसित कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर डीएम रौशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह और डीपीएम जीविका बिक्रांत शंकर सिंह की ओर से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर डीएम ने बताया कि समस्तीपुर जिले में वर्त्तमान समय तक कुल 643551 महिलाओं को 643 करोड़ 55 लाख की राशि दी गई है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 572990 महिला सदस्य और शहरी क्षेत्र की 70561 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इसी क्रम में आज कुल 96 हजार 875 परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से कुल 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार की राशि भेजी गई। राशि से रोजगार विकसित कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से यह गरिमा के साथ जीवन जी सकेंगी। प्रशिक्षण की भी होगी व्यवस्था
इस योजना के तहत पसंद के रोजगार के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित कराने के लिए लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। रोजगार के चयन और उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण-उत्पादन में सहयोग के साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट बाजार भी विकसित होंगे। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर केंद्रीत इस योजना से राज्य-देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।


