अष्टमी पर मां बिरासिनी शक्तिपीठ में 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे:उमरिया में सोने-चांदी से विशेष श्रृंगार; रात 8 बजे महाआरती

अष्टमी पर मां बिरासिनी शक्तिपीठ में 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे:उमरिया में सोने-चांदी से विशेष श्रृंगार; रात 8 बजे महाआरती

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। अनुमान है कि पूरे दिन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। अष्टमी के अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार सोने-चांदी के जेवरात से किया जा रहा है, वहीं रात 8 बजे महाआरती होगा। मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन, पूजन और अठवाईन चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। अष्टमी के दिन मंदिर में बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन संस्कार भी कराए जा रहे हैं। सीसीटीवी से मंदिर परिसर की निगरानी जारी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। एसडीओपी एस.बी. बोहित ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया है और मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से लगातार की जा रही है। नौ दिनों तक विशेष भंडारे का आयोजन एसडीएम मीनाक्षी इंगले ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है। मां बिरासिनी सेवा समिति के सचिव पवन संभर के अनुसार नवरात्र के नौ दिनों तक विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *