बैतूल के जंगल में छिपाई 10 चोरी की बाइकें बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार; एमपी-महाराष्ट्र के बीच फैला था नेटवर्क

बैतूल के जंगल में छिपाई 10 चोरी की बाइकें बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार; एमपी-महाराष्ट्र के बीच फैला था नेटवर्क

बैतूल में भैंसदेही पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुपतवाड़ा के जंगल से 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 5.30 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने अजल उर्फ शेख अरसद (22) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी गोलू उर्फ अनिल फरार है। जानकारी के अनुसार 24-25 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक से भीकुंड रोड पर घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजल उर्फ शेख अरसद निवासी बैरागढ़ (महाराष्ट्र) बताया। तलाशी में चोरी की बाइक निकली
तलाशी में मिली बाइक चोरी की निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बाइक गोलू उर्फ अनिल से ली थी और अन्य बाइकें गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखी हैं। पुलिस टीम आरोपी को लेकर जंगल पहुंची और वहां से 9 अन्य बाइकें बरामद कीं। इस तरह कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा:
पुलिस के अनुसार गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक फैला हुआ था। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। एसपी वीरेंद्र कुमार जैन ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *